शेयर बाजार कहने को तो जोखिम वाली जगह है, मगर यहां जितना रिटर्न मिल सकता है उतना कहीं और नहीं। शेयर बाजार में आपका पैसा हफ्ते भर में दोगुना तक हो सकता है। मगर इसके लिए जरूरत होती है, सही शेयर चुनने की। आपके पोर्टफोलियो में ऐसा शेयर हो, जो अच्छा मुनाफा करा सकता है, तो आप मालामाल हो जाएंगे। सवाल यह है कि आप कैसे सही शेयर चुन सकें। कुछ एक्सपर्ट और ब्रोकिंग फर्म चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की सलाह देते हैं। जैसे कि इस समय एक शेयर के लिए सलाह दी गयी है, जो मौजूदा स्तरों से भारी रिटर्न दे सकता है। जानते हैं इस शेयर की डिटेल।
हम बात कर रहे हैं पीआईएल इटालिका की। ये शेयर बीते एक महीने में काफी भारी रिटर्न दे चुका है। ये शेयर इस समय केवल 13.26 रु के स्तर पर है। मगर इसके लिए टार्गेट बहुत हाई है। एक जानकार ने शॉर्ट टर्म में इस शेयर के 20 रु तक जाने की संभावना जताई है। यानी शॉर्ट टर्म में ही आप इससे करीब 51 फीसदी रिटर्न हासिल कर सकते हैं।
संभावना जताई गयी है कि ये शेयर अगले 6 महीनों में 38 रु तक जा सकता है। अगर ये मौजूदा स्तर से 38 रु तक जाता है तो ये आपको 186.7 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। मगर इसके लिए लॉन्ग टर्म है 50 रु का। अगर ये 50 रु तक जाता है। तो आपको 250 फीसदी से अधिक रिटर्न मिलेगा। 13.26 रु से 50 रु तक पहुंचने में ये 277 फीसदी रिटर्न देगा।
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार भारत में खुद को सबसे भरोसेमंद प्लास्टिक फर्नीचर ब्रांडों में से एक के रूप में स्थापित करने के बाद ये एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के विभिन्न हिस्सों में अपने उत्पादों का निर्यात करके दुनिया भर में विस्तार कर रही है। कंपनी एक प्रभावी वॉटर रीसाइकिल सिस्टम और ऊर्जा के रिन्यूएबल सॉर्सेज का उपयोग करती है।
पीआईएल इटालिका 3 दशकों से इनोवेटिव, टिकाऊ और बेहतर क्वालिटी वाले प्लास्टिक उत्पाद बना रही है। कंपनी एक आईएसओ-9001:2015 मान्यता प्राप्त कंपनी है। साथ ही सीई प्रमाणित प्लास्टिक फर्नीचर उत्पादों के साथ भारत में एकमात्र कंपनी भी है। पीआईएल इटालिका भारत में सबसे पसंदीदा प्लास्टिक फर्नीचर ब्रांड्स में से भी एक है।
Also read
Watch Profile :-